निजामुद्दीन के तबलीगी जमात से देशभर में फैला कोरोना:-
दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में करीब दो हजार लोग शामिल हुए थे, जहां से अब देशभर में कोरोना के संक्रमण फैलने का मामला सामने आया है। मरकज में आए लोगों में से अब तक सिर्फ राजधानी दिल्ली में ही 24 में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। इनमें कोरोना पॉजिटिव के छह मामले रविवार को सामने आए थे जबकि सोमवार को 18 मामले आए हैं। मरकज में शामिल होने आए लोगों में करीब 100 से ज्यादा विदेशी थे, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मलेशिया, सऊदी अरब, इंग्लैंड और चीन से थे।
मरकज में शामिल लोगों में से 6 की तेलंगाना में कोरोना से मौत
तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मरकज में शामिल होने के लिए दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में 13 और 15 मार्च को कई लोग गए थे। उनमें से कुछ लोग तेलंगाना के भी थे। इनमें से छह लोगों की मौत हो गई है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि जिन छह लोगों की मौत हुई है, वे सभी कोरोना पॉजिटिव थे।
तेलंगाना सीएमओ की तरफ से आगे कहा गया है कि जो भी लोग दिल्ली में मरकज में गए उन्हें दिल्ली अथॉरिटीज को सूचित करना चाहिए। सरकार उनका फ्री में जांच और इलाज कराएगी। किसी को भी इस बारे में कोई सूचना है तो वे सरकार को जरूर बताएं।
निजामुद्दीन इलाके में मरकज में शामिल लोगों में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद वहां से लोगों को बसों में भरकर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जांच लेकर जाया जा गया है। निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर लोग एकजुट हुए थे। इसके बाद यहां पर मरकज में शामिल हुए लोगों में लगातार कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना पॉजिटिव के आए 227 नए मामले
पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना पॉजिटिव के 227 नए मामले आए हैं, जो अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं। इसके बाद भारत में कोरोना के कुल मामले अब तक बढ़कर 1251 हो गए हैं। इनमें से 1117 एक्टिव केस हैं, 112 इलाज हो चुके और 32 मौत शामिल है।
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को क्वारंटाइन सेंटर में बदलने का आदेश
इसके साथ ही, निजामुद्दीन का मामला सामने आने के बाद जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को क्वारंटाइन में बदलने का आदेश दिया गया है। डीडीएमए चेयरपर्सन हरलीन कौर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम परिसर को कोविड-15 क्वारंटाइन फैसिलिटी के तौर पर किया जा सकता है। दिल्ली सरकार ने निजामुद्दीन के मरकज के मौलाना के खिलाफ पुलिस से एफआईआर की मांग की है।
निजामुद्दीन के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मरकज में करीब 600 लोग थे जिनमें से फिलहाल 200 लोगों को कोरोना संक्रमण जांच के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया गया है और मरकज के आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
उधर, निजामुद्दीन मरकज के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद शोएब ने कहा, कल हमने प्रशासन को नामों की लिस्ट दी है, जिन्हें स्वास्थ्य की समस्याएं थी, जैसे कोल्ड या बुखार। कुछ लोगों को उम्र और ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे पास अभी तक कोई कोरोना के कंफर्म केस नहीं है।
दिल्ली पुलिस ने तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद समेत 7 लोगों को नोटिस भेजा
दिल्ली पुलिस ने तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद कांधलवी समेत सात लोगों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ लॉकडाउन के आदेशों का कथित तौर पर उल्लंघन कर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
नोटिस में 26 सवाल पूछे गए हैं, जिसमें नाम, पता, संगठन का पंजीकरण विवरण, उसके पदाधिकारियों का विवरण, पिछले तीन वर्षों में मरकज द्वारा भरे गए आयकर रिटर्न का विवरण, पैन नंबर, बैंक खाता संख्या और पिछले एक वर्ष के बैंक स्टेटमेंट उपलब्ध कराना शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को साद और अन्य आरोपियों को पत्र लिखा और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 91 के तहत विवरण मांगा। अधिकारियों ने संगठन को परिसर में एक धार्मिक सभा आयोजित करने के लिए पुलिस या किसी अन्य अधिकारियों से मांगी गई अनुमति की एक प्रति पेश करने के लिए भी कहा है।
एफआईआर दर्ज होने के बाद से लापता चल रहे तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद के भी कोराना वायरस को लेकर सुर बदल गए हैं। साद ने अब कोविड-19 के खिलाफ जंग में सरकार का पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है। कोरोना के बावजूद लोगों से मस्जिद आने और इसे मरने के लिए सबसे बेहतर जगह बताने वाले मौलाना साद ने अब एक ऑडियो क्लिप जारी करते हुए कहा है कि उन्होंने खुद को अलग-थलग (सेल्फ क्वारंटाइन) कर रखा है और दूसरे जमातियों से भी अपील की है कि डॉक्टरों और सरकार की सलाह मानें। डॉक्टरों की सलाह मानना शरियत के खिलाफ नहीं है।
मरकज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए ऑडियो क्लिप में साद ने कहा, 'हमें भीड़ से बचना चाहिए और सरकार और कानून की ओर से जो कहा जाए उसका पालन करें। आप जहां हैं वहां खुद को क्वारंटाइन कर लें। यह इस्लाम या शरियत के खिलाफ नहीं है।'
माना जा रहा है कि साद दिल्ली में ही किसी अज्ञात स्थान पर छिपे हुए हैं। गुरुवार को सामने आए ऑडियो क्लिप में उन्होंने कहा, 'मैं डॉक्टरों की सलाह पर दिल्ली में सेल्फ क्वारंटाइन हूं। मैं सभी जमात से अपील करता हूं आप देश में जहां भी हैं कानून की ओर से बताए जा रहे निर्देशों का पालन करें।'
निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए थे 2361 लोग
ज्ञात हो कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज को बुधवार को खाली कराकर यहां से कुल 2361 लोगों को निकाला गया था। इसके बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को बताया था कि निजामुद्दीन के आलमी मरकज में 36 घंटे का सघन अभियान चलाकर सुबह चार बजे पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। इस इमारत में कुल 2361 लोग बाहर निकाले गए जिनमें से 617 को अस्पतालों में और बाकी को अलग-अलग क्वारंटीन में भर्ती कराया गया है। सिसोदिया ने लॉकडाउन में सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि करीब 36 घंटे के इस अभियान में मेडिकल स्टाफ, प्रशासन, पुलिस और डीटीसी स्टाफ सबने मिलकर तथा अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। इन सबको दिल से सलाम। गौरतलब है कि निजामुद्दीन की तबलीगी मरकज में तबलीगी समाज का कार्यक्रम था जिसमें बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। बाद में यहां से लोग देश के विभिन्न राज्यों में गए जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।



No comments:
Post a Comment